Samastipur

नरहन फैमली बाजार शॉपिंग मॉल में लक्की ड्रा विजेता को दिया गया बाइक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के नरहन बाजार स्थित फैमिली बाजार शॉपिंग मॉल में रविवार को लकी ड्रा विजेता के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। लकी ड्रा के प्रथम विजेता प्रखंड कापन गांव निवासी विपिन कुमार झा को मोटरसाइकिल व द्वितीय विजेता नरहन निवासी नवीन मिश्रा को स्मार्ट टीवी व तृतीय विजेता सुशील कुमार को स्मार्टफोन व चतुर्थ विजेता सुरौली निवासी आदित्य कुमार को साइकिल व पांचवी विजेता नरहन निवासी सुनीता कुमारी को किचन सेट दिया गया।

लकी ड्रॉ के सभी विजेताओं को अपना पुरस्कार पाकर चेहरे पर खुशी झलक रही थी, वहीं विजेता को पुरस्कार देते हुए स्थानीय विधायक अजय कुमार ने फैमिली बाजार शॉपिंग मॉल की सराहना करते हुए कहा कि ऑनलाइन मार्केटिंग गांव के मार्केटिंग को डैमेज करने में लगी हुई है, साथ ही युवाओं के रोजगार के खिलाफ भी जाता है।

गांव में इस तरह के मॉल में गांव के युवक भी आकर रोजगार करते हैं। वहीं विधायक ने लोगों से इस तरह के मॉल में शॉपिंग करने की अपील की है। साथ ही फैमिली बाजार नरहन मॉल के संचालक निरंजन कुमार ने कहा की मुझे उन विजेताओं के नामों की घोषणा करते हुए वास्तव में खुशी हो रही है जो लकी ड्रॉ का हिस्सा थे।

इस साल बाइक, एलईडी और किचन सेट,मोबाइल,साइकिल आदि का लकी ड्रा पुरस्कार था। यह हमारे रिश्ते की शुरुआत है, हम अपने मूल्यवान ग्राहकों के साथ एक स्वस्थ और मजबूत संबंध विकसित करने के लिए इस तरह के आयोजनों का आयोजन करते रहते हैं। हमेशा अपने ग्राहकों को नवीनतम फैशन के कपड़े देना चाहते है।

फैमिली बाजार शॉपिंग मॉल हमेशा अपने संभावित ग्राहकों की जरूरतों का ख्याल रखता है। इस बार हमने अपने संग्रह में सर्वोत्तम उपलब्ध मूल्य पर नवीनतम रुझानों और विविधताओं को पेश किया है। उन्होंने आगे कहा ग्रामीण इलाके में स्थित यह मॉल उपभोक्ताओं को कीमत कम फैशन प्रदान करने के लिए समर्पित है। मौके पर सुमित कुमार, अमरेश कुमार आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

7 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

10 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

10 घंटे ago