Samastipur

प्रमंडल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता-2022 में डीबीकेएन कॉलेज नरहन का जलवा, प्रशांत व नीरज रहे शीर्ष पर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के डीबीकेएन कॉलेज नरहन के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत रेड रिबन क्लब से जुड़े महाविद्यालय के 2 छात्रों ने अपना फिर से जलवा बिखेरा है। मौका था प्रमंडल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2022 का जिसका आयोजन सी एम कॉलेज दरभंगा में हुआ।

महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर शशि शेखर द्विवेदी ने बताया कि इस महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रशांत एवं नीरज दोनों छात्र संयुक्त रूप से इस प्रतियोगिता में अव्वल रहे और प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी कि दोनों छात्र मेधावी रहे हैं तथा जिला स्तर पर आयोजित इसी कड़ी की प्रतियोगिता में भी उक्त दोनों छात्र प्रथम स्थान प्राप्त किए थे। बताते चलें कि इसके बाद राज्य स्तर पर प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में दोनों छात्रों का चयन हुआ है जिसमें भाग लेने के लिए 9 नवंबर को पटना भेजे जाएंगे।

मौके पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार झा ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रतिभागियों को बधाई दिया तथा आशा जताया कि आसन्न प्रतियोगिताओं में भी वे उत्तम प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने तनाव मुक्त जीवंत जीवन शैली पर बल दिया और शांति, सहयोग व प्रसन्नता को चरित्र में उतारने का संदेश भी दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी तथा महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने हर्ष जाहिर करते हुए छात्रों को बधाई दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

7 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

8 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

11 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

11 घंटे ago