Samastipur

समस्तीपुर: युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहा था बाइक सवार बदमाश, पेड़ से टकराकर हुआ घायल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय NH-28 के पास रविवार शाम खरीदारी करने जा रहे एक युवक का मोबाइल छीन कर भाग रहा बदमाश राष्ट्रीय उच्च पथ-28 पर एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसे बाद में दलसिंहसराय पुलिस ने हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया है। युवक की पहचान जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के मंटून महतो के रूप में की गई है।

बताया गया है कि शाम मे मंटून एनएच 28 के पास मोबाइल से बात करते हुए जा रहे एक युवक का मोबाइल झपट मारकर छीन लिया और तेजी से उजियारपुर की ओर भागने लगा। इसी दौरान उसकी बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी दलसिंहसराय पुलिस को दी। दलसिंहसराय पुलिस द्वारा उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है।

दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडे ने बताया कि सूचना मिली है कि उक्त युवक एक युवक का मोबाइल झपट कर भाग रहा था। इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस मामले में हालांकि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है तत्काल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

7 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

10 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

10 घंटे ago