Samastipur

समस्तीपुर: मुखिया के भतीजे पर फायरिंग, होटल में दूध पहुंचाकर लौटते समय मारी कई गोलियां

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघी चौक पर हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ मंगल (35 वर्ष) के रूप में की गई है।

जख्मी पंचायत के ही मुखिया मुख्खीलाल सिंह के भतीजे बताये गए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बाइक से फरार हो गए। जख्मी के कमर में और पंजरे में गोली के निशान दिखे है। फिलहाल जख्मी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया गया है कि की बदमाश तीन की संख्या में थे। फिलहाल घटना के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार जख्मी मंगल दूध का कारोबार करता है। मंगलवार की शाम वह एक होटल पर दूध पहुंचाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों के घटना को अंजाम दिया। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल परिजन कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

5 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

10 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago