भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पटना की मशहूर ग्रेजुएट चायवाली के समर्थन में उतरी हैं। अक्षरा सिंह ने कहा कि लड़की को तब तक प्रताड़ित करते रहो, जब तक वो वेश्या न बन जाए। बिहार सरकार पर लानत है। सरकार का महिला सशक्तिकरण का यही नमूना है। बता दें कि अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई में ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता का टी स्टॉल प्रशासन ने हटा लिया था।
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के समर्थन में इंस्टाग्राम पर मंगलवार को पोस्ट डाली। एक्ट्रेस ने लिखा कि ये महिला सशक्तीकरण का जीता जागता नमूना है। एक लड़की समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़कर खुद से कुछ करने की साहस जुटाती है तो सरकारी बाबू से लेकर प्रसाशन तक और समाज के ठेकेदार से मीडिया कर्मी तक, सभी तब तक मूकदर्शक बने रहते हैं, प्रताड़ित करते हैं जब तक कि वो लड़की वेश्या न बन जाए।
अक्षरा सिंह ने आगे लिखा कि तुम्हारी हिम्मत तब कहां होती है जब राजशाही मे बैठे लोग तुम्हारी पल-पल धज्जियां उड़ाते हैं। मौन रहो तुम सब, चुप रहो क्योंकि तुम सब भी एक लड़की के सामाजिक ढांचे को ध्वस्त करने में कातिल हो। कहीं जगह देकर बसा नहीं सकते लेकिन पल में लड़की को उजाड़ देने का धौंस रखते हैं। बिहार सरकार पर लानत है।
फूट-फूट कर रोईं प्रियंका गुप्ता
इससे पहले ग्रेजुएट चायवाली के नाम से चेन चलाने वालीं प्रियंका गुप्ता का वीडियो सामने आया था। इसमें वह फूट-फूटकर रोते हुए अपना दर्द बयां कर रही थीं। उन्होंने कहा कि ये बिहार है। यहां लड़कियों की औकात बस इतनी होती है कि वो किचन तक सीमित रहती हैं। लड़कियों को आगे बढ़ने का कोई हक नहीं होता। पटना में गैर-कानूनी तरीके से बहुत सारा काम होता है। अवैध तरीके से शराब बेची जाती है लेकिन वहां सिस्टम एक्टिव नहीं होता। लेकिन कोई लड़की अपना बिजनेस कर रही है तो उसको बार-बार परेशान किया जाता है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…