Samastipur

मेरठ की शुगर मिल में लगी भीषण आग: टरबाइन फटने से समस्तीपुर निवासी चीफ इंजीनियर की मौत, 6 कर्मचारी झुलसे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि मिल में टरबाइन फटने से ये हादसा हुआ। इस घटना में मिल के चीफ इंजीनियर बुरी तरह झुलस गए। जिसमें उनकी मौत हो गई। मील प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार चीफ इंजीनियर बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। हालांकि समस्तीपुर जिले में उनका घर कहां था यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना में उनके अलावा 6 अन्य कर्मचारी भी झुलस गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मोदीनगर के जीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है।

वहीं सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 5 बजे के करीब आग पर काबू पाया जा सका। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में चीफ इंजीनियर की मौत पर दुख जताया है। अपर मुख्य सचिव चीनी को तत्काल घटना स्थल पर जाकर आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए है।

अचानक धुआं उठता देख दौड़े लोग

मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में शनिवार दोपहर 3 बजे के करीब 40 कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी अचानक मिल के अंदर से काला धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख आसपास के लोग और मिल के बाकी कर्मचारी उसी ओर दौड़ने लगे। थोड़ी देर पता चला कि मिल के अंदर आग लगी है। धुआं वहीं से उठ रहा है।

घटना के समय चीफ इंजीनियर नरेंद्र कुमार कुशवाहा अंदर ही मौजूद थे। उनके साथ 6 अन्य कर्मचारी भी आग से घिर गए। वे बुरी तरह से झुलस गए। नरेंद्र खुद को बचाने के लिए तीसरी मंजिल की तरफ भागे। उन्होंने जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से उनकी मौत हो गई। नरेंद्र बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे।

गोदाम में ड्रम फटने से रेस्क्यू ऑपरेशन में आई मुश्किलें

मिल के अंदर बने केमिकल गोदाम में रुक-रुक के ड्रम फट रहे थे। इस कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 2 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुआ। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान सहित तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बात करके घटना की जानकारी ली।

सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल मेरठ में आग लगने के कारण एक अधिकारी की हुई मौत दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही अपर मुख्य सचिव चीनी को तत्काल घटना स्थल पर जाकर आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए है।

दमकल की 7 गाड़ियां ने बुझाई आग

शुगर मिल के जीएम श्रीपाल सिंह ने बताया कि चलते-चलते अचानक टरबाइन ट्रिप हो गई थी। जिसके चलते आग लगने की घटना हुई है। वहीं मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी आरके सिंह का कहना है कि फायर ब्रिगेड को करीब 3:15 बजे मिल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल टरबाइन फटने के कारण आग लगना बताया जा रहा है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता चल पाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

4 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

14 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

15 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

15 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

16 घंटे ago