Samastipur

समस्तीपुर: लापता युवक का शव बरामद, स्थानीय लोगों ने पुलिस को खदेड़ा, सरायरंजन चौक को भी किया जाम

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन कॉलेज के पास केलबन्नी में 3 दिनों से लापता युवक का शव रविवार सुबह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर इलाके में आक्रोश भड़क उठा और लोगों ने शव के साथ सरायरंजन चौक को जाम कर दिया है। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के शीतल पट्टी गांव के धर्मवीर राय के 18 वर्षीय पुत्र गुड्डू राय के रूप में की गई है। वह सरायरंजन कॉलेज में पार्ट वन का छात्र बताया गया है।

शौच के लिए निकला था युवक

घटना के संबंध में बताया गया है कि गुड्डू शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकला था। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने काफी खोज-बीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में शनिवार शाम को ही परिवार के लोगों ने सरायरंजन थाने में सनहा दर्ज कराया था। उधर पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ भी की थी। गुड्डू के एक मित्र ने अपने फेसबुक पोस्ट पर आज मेरे यार की शादी है पोस्ट किया था। जिसके बाद उस युवक को भी उठा कर पुलिस ने काफी पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

लोगों ने पुलिस को खदेड़ा

रविवार सुबह केलबन्नी की ओर शौच करने गए लोगों ने शव देखकर हल्ला मचाया। युवक के शव के पास ही उसका लोटा और मोबाइल पड़ा हुआ था। युवक की गला घोट कर हत्या की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई।

इस दौरान लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। हालांकि पुलिस के सूचना दिए जाने के 3 घंटे बाद पहुंचने पर लोग भड़क उठे। पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस पदाधिकारी को खदेड़ दिया, हालांकि कुछ ग्रामीणों के कहने पर फिर लोग शांत हुए। आक्रोशित लोग पहले बदमाशों को गिरफ्तार करने फिर शव उठाने की बात कर रहे थे।

देखें वीडियो:

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

18 मिनट ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

8 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

9 घंटे ago