समस्तीपुर/दलसिंहसराय: जदयू के दलसिंहसराय प्रखंड के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गुरुवार को शहर के एक होटल चुनाव प्रक्रिया के दौरान जमकर हंगामा हुआ। दो गुटों में हंगामा इतना बढ़ गया कि चुनाव कराने पहुंचे चुनाव प्रभारी डा रविंद्र कुमार साह और पर्वेक्षक शंभू प्रसाद सिंह का कुछ कार्यर्ताओ ने दूसरे गुट के उम्मीदवार का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए कुर्ता फाड़ दिया।
कुर्ता फटने के बाद बिना चुनाव कराये ही लौटे प्रभारी और पर्वेक्षक
जिसके बाद चुनाव पर्वेक्षक और प्रभारी बिना चुनाव कराए ही होटल छोड़ कर लौट गए। हालाकि पूरे चुनाव प्रक्रिया को लेकर जिला चुनाव पर्वेक्षक अंजित चौधरी ने बताया की मैं जिला में था, पार्टी और संगठन के कार्यकर्ताओ के द्वारा मुझे सूचना दी गई कि दलसिंहसराय प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव प्रिक्रिया के दौरान कुछ हंगामा हो गया है। इस सूचना के बाद मैं खुद दलसिंहसराय आया देखा तो पार्टी और संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। लेकिन चुनाव पदाधिकारी डा रविंद्र कुमार साह और शंभू प्रसाद सिंह मौजूद नहीं थे। जिन्हे चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दोनो चुनाव पदाधिकारी के उपस्थित नही होने के कारण अगले आदेश तक चुनाव रद्द की गई है। पुरे घटना की रिपोर्ट राज्य चुनाव समिति को देंगे। रिपोर्ट के बाद बाद चुनाव समिति का आदेश आने पर फिर चुनाव कराया जायेगा।
बताया जाता है कि दलसिंहसराय प्रखंड अध्यक्ष पद को लेकर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम सकल महतो और वर्तमान जदयू के अध्यक्ष अजीत कुमार के पिता विश्वनाथ प्रसाद सिंह ने नामांकन किया था। लेकिन सक्रिय जदयू कार्यकर्ता की दो सूची को लेकर दोनो गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिसके बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ। दोनो चुनाव पदाधिकारी के मोबाइल नंबर बंद होने के कारण पक्ष नही लिया जा सका।
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…