Samastipur

जदयू के जिला अध्यक्षों की सूची जारी, 27 को मिलेगा JDU का नया प्रदेश अध्यक्ष

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

जदयू के नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची बुधवार को जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने बताया कि राज्य में जदयू के 51 सांगठनिक जिले हैं। इनमें से चार नगर जिलाध्यक्ष और पांच जिलाध्यक्ष का चुनाव स्थगित हो गया है। शेष 42 सांगठनिक जिलों की सूची जारी कर दी गई है। समस्तीपुर जिलाध्यक्ष उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी को बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले भी अश्वमेघ देवी ही जिलाध्यक्ष थी। समस्तीपुर लोहिया आश्रम में पिछले दिनों जिलाध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा हो गया था जिसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिलाध्यक्ष चुनने के लिये अधिकृत किया था।

27 नवंबर को होगा नए प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन :

उन्होंने बताया कि स्थगित चुनावों के बारे में नए प्रदेश अध्यक्ष निर्णय लेंगे। 27 नवंबर को नए प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इसके लिए 26 नवंबर को नामांकन होगा।उन्होंने बताया कि अब जदयू के सदस्यों की संख्या 70 लाख हो गई। यह 2019 की तुलना में 30 लाख से अधिक है। कुल सदस्यों में युवाओं की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक है। यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की न्याय के साथ समावेशी विकास की नीति का परिणाम है।

ये रही जिलाध्यक्षों की सूची :

बगहा-भीष्म साहनी, पश्चिम चंपारण-शत्रुघ्न कुशवाहा, पूर्वी चंपारण-मंजू देवी, शिवहर-कमलेश पांडेय, सीतामढ़ी-सत्येंद्र कुशवाहा, दरभंगा-गोपाल मंडल, सुपौल-राजेंद्र प्रसाद यादव-मधुबनी-सत्येंद्र कामत, अररिया-आशीष कुमार पटेल, किशनगंज-नौशाद आलम, पूर्णिया-राकेश कुमार, पूर्णिया नगर-श्रीप्रसाद महतो, कटिहार-मो. शमीम इकबाल, सहरसा-चंद्रदेव मुखिया, गोपालगंज-आदित्य शंकर शाही, सिवान-चंद्रकेतु सिंह, सारण-आफताब आलम राजू, वैशाली-सुभाष चंद्र सिंह,

समस्तीपुर-अश्वमेघ देवी, बेगूसराय-रुदल राय, खगड़िया-बबलू मंडल, नवगछिया-त्रिपुरारी प्रसाद भारती, भागलपुर-विपिन बिहारी सिंह, भागलपुर नगर-राजदीप राजा, बांका-अमरेंद्र कुमार सिंह, मुंगेर-नचिकेता मंडल, लखीसराय-रामानंद मंडल, नवादा-सलमान रागिब, नालंदा-सियाशरण ठाकुर, बिहारशरीफ-गुलरेज अंसारी, बाढ़-अशोक चंद्रवंशी,

वहीं पटना-अशोक कुमार, पटना नगर-आसिफ कमाल, भोजपुर-संजय सिंह, आरा नगर-जय प्रकाश चौधरी, बक्सर-राजकुमार शर्मा, कैमूर-प्रमोद कुमार सिंह, अरवल-रामकिशोर वर्मा, जहानाबाद-शशिभूषण कुमार शर्मा ऊर्फ गोपाल सिंह, गया-अभय कुशवाहा, गया नगर-राजू वर्णवाल, जमुई-रामचरित्र मंडल।

इन जिलों के चुनाव स्थगित हुए :

दरभंगा नगर, कटिहार नगर, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर नगर, बेगूसराय नगर, शेखपुरा, रोहतास, औरंगाबाद, में चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

7 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

10 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

13 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

15 घंटे ago