Samastipur

हरियाणा से अपने घर समस्तीपुर आ रहा था मजदूर, लेकिन घर से कुछ किलोमीटर पहले ही सड़क हादसे में हुई मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लखना चौक के पास एक वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ निवासी सकिन्द्र पासवान के रूप में पहचान की गई है। बताया गया है कि सकिन्द्र हरियाणा में मजदूरी करता था।

गुरुवार देर शाम दिल्ली से आनेवाली वाली बस से वह लखना चौक के पास उतर अपने घर जाने के लिए दूसरा वाहन पकड़ने की तैयारी में था। उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में लेकर उसे ठोकर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

इसके बाद कुछ देर के लिए समस्तीपुर-रोसड़ा रोड में आवागमन बाधित हुआ। हालांकि युवक की मौत को लेकर यह भी चर्चा थी कि दिल्ली से आने वाली बस में उसकी संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गयी थी। जिसके बाद बस कर्मी उसे लखना चौक पर मृत अवस्था मे उतार भाग गया।

लेकिन मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है। परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

2 मिनट ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

16 मिनट ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

32 मिनट ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

35 मिनट ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

58 मिनट ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

2 घंटे ago