समस्तीपुर :- गुरु गोविंद सिंह की 554वीं जयंती के मौके पर सोमवार को सिख समुदाय के धर्मावलंबियों ने शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया। शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारा से निकला जुलूस शहर के स्टेशन रोड पेठिया गाछी बंगाली टोला पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड रामबाग चौक गोला रोड आदि विभिन्न सड़कों से होती हुई वापस पुनः गुरुद्वारा पहुंची।
इस दौरान गुरु गोविंद सिंह सभा के अध्यक्ष पपींदर सिंह, सचिव हरजीत सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के महिला व पुरुषों बड़ी संख्या में जुलूस में भाग लिया। जुलूस के दौरान पंजाब से आई पार्टी ने खेल तमाशा का भी आयोजन किया।
इस दौरान कलाकारों द्वारा तलवारबाजी, लाठी भाजी के अलावे शरीर पर डंडे से प्रहार के साथ ही शरीर पर नारियल फोड़ने व कांच सिर में बांधकर लाठी से पीटने आदि का तमाशा देख लोग दांतों तले उंगली दबा रहे थे। कलाकारों द्वारा पेश किए गए इस हैरतअंगेज दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में आम लोगों की भी भीड़ जुट गई।
इससे पूर्व रविवार रात से गुरुद्वारा में 48 घंटे का अखंड पाठ शुरू हुआ जो मंगलवार शाम खत्म होगा। इस मौके पर लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। नगर कीर्तन के दौरान गुरु सिंह सभा के तारा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरजीत कौर, रश्मि कौर आदि बड़ी संख्या में सिख धर्मावलंबियों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…