Bihar

बिहार में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या, आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ मचाकर काटा बवाल

बिहार के कटिहार जिले में बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बलरामपुर थाना इलाके के तेलता ओपी की है। इससे आक्रोशित होकर लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर तोड़फोड़ कर दी। लोगों ने ब्लॉक कार्यालय को बंद करा दिया।

जानकारी के मुताबिक तेलता ओपी से करीब 400 मीटर की दूरी पर ही बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। संजीव मिश्रा सुबह करीब 8.30 बजे अपने घर के कमरे में बैठे हुए थे। तभी अपराधी आए और उनका मर्डर कर भाग गए। संजीव मिश्रा पूर्व जिला पार्षद भी रह चुके हैं और इलाके के जाने-माने बीजेपी नेता हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व में भी संजीव मिश्रा पर एमएलसी चुनाव के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। उस वक्त भी उनकी हालत गंभीर हो गई थी, मगर जान बच गई थी।

संजीव मिश्रा की मौत सूचना मिलने के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनकी हत्या की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर बवाल काटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल अपराधियों का सुराग नहीं लग पाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

7 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

9 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

23 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 दिन ago