समस्तीपुर/मोरवा :- बीआरसी भवन मोरवा परिसर में जजर्र छत का मरम्मत किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक छत टूट कर नीचे गिरने से 2 मजदूर जमीन पर मलवे के साथ गिर गए जिससे दोनों को गंभीर चोट आई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल दोनों मजदूरों को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जारी है
बताया जा रहा है कि इसमें से एक मजदूर के सर पर गहरी चोट लगी है, जबकि दूसरे मजदूर का पैर फ्रैक्चर हो गया है। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता की वजह से दोनों युवक का जान बच गई, क्योंकि छत गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और दोनों मजदूरों को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज की जा रही है। वहीं दोनों मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अब तक दोनों मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है। कार्य करवाने वाले ठेकेदार को सूचना दिया गया है।
समस्तीपुर : कायाकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की…
समस्तीपुर : पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और अतिरिक्त मार्गदर्शन देने के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…
वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…
समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…