Samastipur

दलसिंहसराय प्रीमियर लीग-2 का उद्घाटन मैच ‘हाशमी अवेंजर्स’ की टीम ने 4 विकेट से जीता

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- स्थानीय छात्रधारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में दलसिंहसराय प्रीमियर लीग-2 का शानदार शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को प्रथम मैच में महिंद्रा नेक्सजेन ब्लास्टर एवं हाशमी एवेंजर्स के बीच 20-20 ओवर का मैच खेला गया। हाशमी अवेंजर्स के कप्तान त्रिपुरारी केशव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महिंद्रा नेक्सजेन ब्लास्टर ने 20 ओवरों में अपने सभी विकेटों के नुकसान पर 134 रनों का स्कोर खड़ा किया।

महिंद्रा नेक्सजेन की तरफ से बल्लेबाजी में मेहराब आलम ने सर्वाधिक 45 रन और अनुराग गौतम ने 23 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए हाशमी एवेंजर्स की तरफ से आलोक कुमार ने 3 विकेट और अल्तमस ने दो विकेट लिया।

135 रनों का पीछा करते हुए हाशमी एवेंजर्स ने 15.5 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लक्ष्य को पा लिया। इस तरह हाशमी अवेंजर्स की टीम ने इस मैच को 4 विकेट से जीता। हाशमी एवेंजर्स की तरफ से बल्लेबाजी में आलोक कुमार ने 45 नाबाद और अल्तमश ने 18 रनों का योगदान दिया।

आज के मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब हाशमी अवेंजर्स के ऑल राउंडर आलोक कुमार को उनके 45 नाबाद रन एवं तीन विकेटों के लिए दलसिंहसराय के पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी नंद कुमार चौधरी के द्वारा दिया गया। इसके अलावा भी चार अलग-अलग पुरस्कार खिलाड़ियों को दिया गया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी मेहराब आलम पुष्पम राज और रवीश राणा को दिया गया।

आज के मैच में अंपायर की भूमिका देवेश मोनी एवं उमेश कुमार राय ने निभाई और स्कोरर के रूप में माधव कुमार उपस्थित थे। इस मैच से पूर्व दलसिंहसराय प्रीमियर लीग-2 का शानदार शुभारंभ हुआ। शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में दलसिंहसराय के सब रजिस्ट्रार कौशल किशोर झा, नंद कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार चौधरी, विनय कुमार चौधरी, चंदन सर्राफ, डॉ. दीपांकर कुमार, संजय सोनी, सुमित भूषण चौधरी, नवीन कुमार चौधरी, विकास कुमार चौधरी, रविंद्र कुमार, प्रिय वंत कुमार चौधरी, नफीस सोहेल, मोहम्मद नवाब, अशफाक अंसारी, अनुराग राउत, मोहम्मद शाहब, विकास कुमार, पंकज समेत अन्य उपस्थित थे। टूर्नामेंट के अध्यक्ष अंकित कुमार मिश्रा, सचिव नितेश नंदन, कोषाध्यक्ष हरिकेश चौधरी ने पूरी जानकारी दी। कल शनिवार का मैच त्रिमूर्ति डेरी एवं वीकेएस स्पोर्ट्स अकैडमी के बीच दिन के 11:00 बजे से खेला जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

22 मिनट ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

4 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

20 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

21 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

21 घंटे ago