Bihar

बिहार में चोरों का अजब-गजब कारनामा, सुरंग खोदकर आए और यार्ड में खड़े रेल-इंजन को चुरा ले गए

बिहार में चोरी की वैसे तो आए दिन घटनाएं देखने को मिलती हैं. लेकिन बिहार पुलिस ने इस बार एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो ट्रेन का इंजन चुरा ले जाता था. हैरान करने वाली बात ये है कि इसके लिए चोरों ने बकायदा सुरंग खोद रखी थी. पुलिस ने बताया कि चोरों ने इंजन को चुराने के लिए बरौनी से मुजफ्फरपुर तक सुरंग ही खोद डाली थी. इसके बाद चोरों ने बरौनी के गरहरा यार्ड से रेल के एक पूरे इंजन को ही गायब कर दिया.

पुलिस को ट्रेन के इंजन गायब होने की खबर तब मिली जब तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. इनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर की प्रभात कॉलोनी स्थित एक कबाड़ के गोदाम से इंजन के पुर्जों की 13 बोरियां बरामद कीं. इस दौरान पुलिस ने कहा कि हमने यार्ड के पास एक सुरंग का पता लगाया, जिसके माध्यम से चोर आते थे और इंजन के पुर्जों को चुरा लेते थे और उन्हें बोरियों में भरकर ले जाते थे. इन सब के बावजूद रेलवे के अधिकारी इससे पूरी तरह अनभिज्ञ थे.

ऐसी चोरी से पुलिस भी थी परेशान 

इसके साथ ही पुलिस ने यह भी स्वीकार किया कि चोरों का गिरोह बिहार में सक्रिय है इस बात की खबर आ रही थी. हमें कुछ शिकायतें भी मिली थी जिसमें सूचना मिली थी कि डीजल व पुरानी ट्रेनों के इंजन को चोर चुरा रहे हैं. स्टील के पुलों को तोड़ रहे हैं, इससे पुलिस परेशान थी. गुरुवार को बिहार पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया.

पहले भी आए थे इस तरह के मामले 

इससे पहले हाल ही में खबर आई थी कि अररिया में फॉरबिसगंज को रानीगंज से जोड़ने वाले पलटनिया पुल से चोरों ने लोहे के कुछ एंगल और पुल के दूसरे हिस्सों को चुरा लिया था. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया. इसके साथ ही बिहार के पूर्णिया में चोरों ने प्रदर्शनी के लिए रखे गए भाप वाले एक पूरे विंटेज ट्रेन के इंजन को ही चुराकर बेच दिया. पुलिस ने बताया कि इस वारदात में एक रेलवे इंजीनियर भी शामिल था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

16 मिनट ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

1 घंटा ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

5 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

21 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

22 घंटे ago