Samastipur

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की समस्तीपुर जिले में स्थिति अच्छी नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- चालू वित्तीय वर्ष में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की जिले में स्थिति अच्छी नहीं है। इस महीने की उपलब्धि मात्र 20.17 है। हालांकि पिछले दो महीने की तुलना में इस महीने की उपलब्धि थोड़ी बेहतर है। पिछले दो महीने की उपलब्धि 241 व 208 आवेदनों की ही है।

यानि उपलब्धि क्रमश: 13. 62 व 12. 46 फीसदी थी। इस माह डीआरसीसी जितवारपुर समस्तीपुर पर कुल 247 आवेदकों मिले थे जिसमें 208 आवेदकों को ही वित्तीय लाभ दिया गया। यानि आवेदकों को ऋण दिया गया।

बता दें कि इस साल का सरकारी सालाना लक्ष्य 70965 है जिसके मुकाबले अब तक कुल 14311 आवेदनों का ही निष्पादन किया गया। इस योजना की हर माह डीएम व डीईओ के स्तर से समीक्षा की जाती है। इस योजना की बनी कमेटी के डीएम अध्यक्ष होते हैं जबकि डीईओ नोडल अधिकारी होते हैं। डीआरसीसी के प्रबंधक को हर महीने योजना कि गतिविधियों व उपलब्धि की रिपोर्ट डीईओ को भेजनी पड़ती है। डीईओ अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजते हैं। फिर डीएम अपने स्तर से समीक्षा कर आगे निर्देश देते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

7 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

8 घंटे ago