Bihar

पटना में दाऊद इब्राहिम गैंग की इंट्री ! अंडरवर्ल्ड डॉन का खौफ दिखाकर महिला से लिये 25 लाख रुपये

बिहार की राजधानी पटना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का डर दिखाकर एक 50 वर्षीय महिला से 20 से 25 लाख रुपये की ठगी कर दी गई। इतना ही नहीं, महिला के खाते से 3 करोड़ का लेन-देन भी किया गया। आरटीजीएस और एनइएफटी के जरिए सारे ट्रांजेक्शन हुए हैं। पीड़ित महिला न्यू चित्रगुप्त नगर कंकड़बाग की रहने वाली है। उनके बयान पर पत्रकारनगर थाने में जालसाजी सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर के मुताबिक रुपये लेने वाले लोग पिछले 5-7 सालों से ठगी कर रहे थे। महिला को हर बार बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे मुंबई और दिल्ली में रहते हैं। उनके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले लोग महिला को यह भी बता देते थे कि किस समय उनके बच्चों ने क्या पहन रखा है और वे कहां हैं। इसके बाद जब वे अपने बच्चों से पूछती तो बात सही निकलती थी।

इसपर महिला को शक हो गया कि उनके अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले और रुपए ऐंठ रहे लोग बड़े गिरोह के सदस्य हैं। इस कारण उन्होंने अपने घर में भी किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी। अंत में अकाउंट्स से ज्यादा रुपए का लेन-देन होने पर आयकर विभाग का ईमेल और मोबाइल के जरिए नोटिस आया। मैसेज में तीन करोड़ का ट्रांजेक्शन होने की बात का जिक्र था। इसके बाद महिला के पति को सारी बातों की जानकारी हुई।

महिला ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। फिर यह मामला थाने पहुंचा। पत्रकारनगर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी में महिला ने 19 आरोपितों का नाम दिया है। आरोप है कि यही लोग महिला को फोन करते थे। उनके मोबाइल नंबर का जिक्र भी प्राथमिकी में किया गया है। पुलिस ठगी सहित अन्य पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

अफसरों से साठ-गांठ का देते थे झांसा 

महिला के मुताबिक रुपये ऐंठने वाले लोग कहते थे कि उनकी पहचान आयकर विभाग के अधिकारियों से भी है। महिला को घर में छापेमारी करवाने और पति को जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी। आरोपियों के कहने पर महिला ने दो खाते आईसीआईसीआई बैंक में खुलवाए। आरोपी महिला के बैंक खातों से संबंधित पासवर्ड ले लिया करते थे। इसके अलावा रुपये के ट्रांजेक्शन से पहले उनसे ओटीपी भी पूछते थे।

Avinash Roy

Recent Posts

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

7 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

7 घंटे ago