Samastipur

ताजपुर में जलजमाव की समस्या बरकरार रहने के विरोध में माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में थाना मोड़ समेत विभिन्न स्थानों पर जलजमाव की समस्या बरकरार रहने के विरोध में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रतिरोध मार्च थाना मोड़ स्थित जलजमाव स्थल पर पहुंचने के बाद सभा में बदल गया। इस दौरान नगर परिषद अधिकारी एवं कर्मी के विरुद्ध नारे लगाये गये। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।

ऐपवा जिला अध्यक्ष वंदना कुमारी, इनौस जिला सचिव आसिफ होदा, इनौस प्रखण्ड उपाध्यक्ष मो. एजाज, किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो. शकील, संजीव राय, वासुदेव राय, एकरामुल खां, वाहीद होदा, चांदबाबू, राजद के तबरेज़ आलम, सामाजिक कार्यकर्ता मजहर आलम, अर्जुन कुमार, मो. तमन्ने, अब्दुल रहमान, आसिफ नूतन, मो. नेहाल, फरहादुल होदा, मो. सोनू, आदि ने सभा को संबोधित करते हुए नप प्रशासन को आड़े हाथों लिया।

ऐपवा जिला अध्यक्ष वंदना कुमारी ने कहा कि सफाई के नाम पर प्रति महिना करीब 20 लाख रुपये का बंदरबांट किया जाता है। बाबजूद इसके दर्जनों वार्ड, सड़क, मुहल्ले आदि की न सफाई हो पाती है और न ही कूड़े का उठाव किया जाता है। इनौस जिला सचिव आसिफ होदा ने कहा कि पर्व- त्योहार को देखते हुए बार- बार स्मार- पत्र देकर जलनिकासी, सड़क एवं नाला बनाने, सफाई, कूड़े का उठाव, फागिंग एवं छिड़काव करने की मांग की गई लेकिन प्रशासन के अधिकारी इसे नजरअंदाज करते रहे। इनौस इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। अंत में नगर प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध करते हुए समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सड़क जाम समेत अन्य आंदोलन तेज करने की घोषणा की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

2 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

8 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

9 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

10 घंटे ago