समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के भादो घाट के पास फीनो पेमेंट बैंक के सीएसपी संचालक धर्मेन्द्र चौधरी से बदमाशों ने बुधवार को 2 लाख 40 हजार रूपया लूट लिया। घटना उस समय हुई जब वह इलमासनगर बैंक से राशि लेकर कर वापस भादो घाट लौट रहे थे।
घटना के संबंध में बताया गया है कि सीएसपी संचालक इलमासनगर बैंक से कैश लेकर मोगलानीचक स्थित नरेश सहनी अपने फुफा के घर होते हुए कैश लेकर दोपहर घर वापस लौट रहा था। तभी कशोर चौर स्थित एक पेड़ के पास पीछे से अपाची बाइक पर तीन लोग सवार होकर आए। तीनों ने उनकी बाइक को आगे से घेर लिया और हथियार के बल पर रूपया लूट लिया।
इस दौरान बदमाशों ने उसकी मोबाइल भी छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश वारिसनगर की ओर फरार हो गया। बाद में वह दूसरे का मोबाइल लेकर घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना के संबंध में वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा दी गई है। हालांकि मामला कुछ संदेहास्पद लग रहा है। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…