समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुष पहलवान के साथ-साथ महिला पहलवान ने भी दिखाया करतब

IMG 20210427 WA0064 01

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत में सर्वकल्याणी मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से ऐतिहासिक दैता पोखर के प्रांगण में भीम अखाड़ा पर दो दिवसीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व कुश्ती कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ राय कर रहे थे। पहले दिन की कुश्ती में कुल 30 जोड़ी पहलवानों ने दांव लगाया। जिसमें चंपारण के पहलवान धनंजय और गोरखपुर के पहलवान जितेश के बीच मुकाबला में जितेश विजय हुए।

गोरखपुर के सुधीर और कुशीनगर के कुणाल के बीच मुकाबला में कुणाल विजय हुए। वहीं गोरखपुर के नितेश और बेलसंडी तारा के खुर्शीद के मुकाबला में खुर्शीद पहलवान विजय हुए। बगहा के लालू और चकहबीब के कुंदन यादव के मुकाबले में कुंदन यादव विजय हुए। गोरखपुर के सिपाही और बक्सर के वीरेंद्र की कुश्ती बराबरी पर रहा। कुशीनगर के कृष्णा और बलिया के अशोक की कुश्ती भी बराबर पर रही।

IMG 20220728 WA0089

गोरखपुर के किशोर और बक्सर के मनु की कुश्ती में किशोर विजय हुए। बगहा के जितेंद्र और बेतिया के राधामोहन और बगहा के राजकुमार का कुश्ती बराबरी पर रहा। बेतिया के साहेब और अयोध्या के कैलाश दास की कुश्ती बराबर पर रही। गोरखपुर के सुनील और कुशीनगर के दूधनाथ की कुश्ती भी बराबर पर रही। गोरखपुर के पिंटू और लोरित के बीच कुश्ती में पिंटू विजय हुए बेगूसराय के काजल और बरौनी के शबनम की कुश्ती में काजल विजय हुई।

IMG 20220828 WA0028

बेगूसराय के भोला और कुशीनगर के अरुण की कुश्ती बराबर पर रही। बेतिया के नवाज और गोरखपुर की पिंटू की कुश्ती में पिंटू विजय हुए। बक्सर के राहुल और बेतिया के अशोक की कुश्ती बराबर पर रही। कुशीनगर के कुणाल और महिसारी के रामप्रवेश की कुश्ती में कुणाल विजय हुए। बेतिया के जुगनू और कुशीनगर के रोहित की कुश्ती बराबर पर रहा। गोरखपुर के जितेशऔर बेतिया के नितेश की कुश्ती में जितेश विजय हुए।

गोरखपुर के सुनील और बेतिया के सिपाही पहलवान की कुश्ती बराबर पर रही। कुशीनगर के कुणाल एवं चकहबीब कुंदन की कुश्ती बराबर पर रही। भगवानपुर की जूही एवं बेगूसराय के शबनम की कुश्ती में जूही विजय हुई। वहीं कुश्ती के निर्णायक मंडली के रूप में कमल पहलवान एवं रामप्रीत पहलवान तथा दर्शकों को आंखों देखा हाल अमरजी सुना रहे थे।

1 840x760 1

आयोजक मंडली में मेला कमिटि के अध्यक्ष रामप्रवेश राय, रंजीत राय, मनोज कुमार, पप्पू कुमार, शिलवंत राय, संजय कुमार, पूर्व मुखिया रणवीर कुमार विनोद, नकुन चौधरी आदि थे। वहीं स्कॉलर पुरुषोत्तम कुमार कर रहे थे। मौके पर जिला पार्षद सदस्या ममता कुमारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा, रमाकांत राय, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार समेत हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

IMG 20211012 WA0017

JPCS3 01

Picsart 22 09 15 06 54 45 312

IMG 20220915 WA0001

IMG 20220928 WA0044

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150