समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

केराई पुल चौक के निकट छठ घाट बनाने के क्रम में युवक डूबा, महाजाल की मदद से निकाला गया शव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केराई पुल चौक के निकट छठ घाट बनाने के क्रम में एक युवक गहरे पानी में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा काफी मशक्कत व महाजाल की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

बताया गया है कि ग्राम पंचायत केराई वार्ड संख्या-05 निवासी अरविंद सिंह के 19 वर्षीय पुत्र अमित कुमार केराई पुल चौक के निकट नदी के किनारे छठ घाट बना रहा था। छठ घाट बनाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया जहां डूब गया। छठ पर्व के गीतों के बीच परिजनों के चीत्कार से गांव गमगीन हो गया। हादसे की सूचना पर लोगों की भीड़ नदी किनारें लगी हुई थी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150