Samastipur

विभूतिपुर में मवेशी के बथान में सोये अधेड़ की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज गंगोली मंदा डीहवार स्थान वार्ड संख्या-2 में रविवार की रात्रि बदमाशों ने एक वृद्ध के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गंगोली मंदा पंचायत के ही डीहवार स्थान वार्ड संख्या-02 निवासी 65 वर्षीय रामू मिश्रा के रूप मे किया गया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि रामू मिश्रा घर से थोड़ी दूरी पर मवेशी के बथान में सोए हुए थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने रामू मिश्रा को सिर में गोली मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी तब लगी जब उनका पुत्र मवेशी को चारा खिलाने के लिए मवेशी बथान गया। पिता को खून से लथपथ देख चिल्लाया। तब जाकर आसपास के लोगों को घटना जानकारी हुई।

इसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही विभूतिपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

4 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

5 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

7 घंटे ago