Bihar

बिहार: पूर्व मुखिया पर अंधाधुंध फायरिंग, विधानसभा अध्यक्ष के बताये जा रहे करीबी, हालत गंभीर

बिहार के सिवान में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। सोमवार को बदमाशों ने सिवान के गुठनी प्रखंड के सोहागरा में पूर्व मुखिया पति वैद्यनाथ चौधरी को सुबह गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया, घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। अपराधियों की गोली से घायल वैद्यनाथ चौधरी बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी के करीबी बताए जाते हैं।

राजद नेता को अपराधियों ने मारी चार गोली

बताया जाता है कि सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का कार्यक्रम सोहागरा स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में था। वैद्यनाथ चौधरी उसी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें रेफर के दिया। इसके बाद स्वजन उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर लेकर चले गए।

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने उन्हें चार गोली मारी है, इसमें दो गोली उनके पैर, एक कमर और एक सीने में लगी थी। वैद्यनाथ चौधरी को राजद का सक्रिया नेता बताया जा रहा है।

जांच में जुटी सिवान की पुलिस

राजद नेता और बिहार विधानसभा के करीबी बताए जाने वाले वैद्यनाथ चौधरी को गोली मारने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हमले के पीछे का मोटिव क्या है उसकी तलाश की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

24 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago