समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक दैता पोखर स्थित भीम अखाड़ा के प्रांगण में दुर्गा पूजा पर इस वर्ष भी दो दिवसीय अंतर्राज्यीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 7 अक्टूबर से किया जाएगा। यह जानकारी कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजक सह अध्यक्ष रामनाथ राय ने दी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी हरियाणा, गोरखपुर, बनारस, दिल्ली, बगहा, कुशीनगर, अलौली, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर के पुरुष पहलवान के साथ साथ महिला पहलवान भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना दम खम दिखाएंगी।
कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों को जुटाने में स्थानीय पहलवान शीलवंत राय अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए तैयारी चल रही है। दर्शकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर पहलवान का उत्साह बढ़ावे।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…