Bihar

बिहार: 139 करोड़ की लागत से पटना यूनिवर्सिटी का होगा कायाकल्प, जल्द मिलेगी नई बिल्डिंग, हाई-टेक सुविधाओं से लैस

स्थापना दिवस के मौके पर पटना विश्वविद्यालय के प्रस्तावित प्रशासनिक और अकादमिक भवनों के नए डिजायन को जारी किया गया। 96 साल पुराने व्हीलर सीनेट हाउस में ये वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अब इस भवन का जीर्णोद्धार करने की भी योजना है। इसके लिए सरकार ने सभी तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश कुमार चौधरी ने कहा कि सालभर पहले इन दोनों भवनों का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन डिजायन में कुछ खास बदलाव किए गए हैं।

आठ-आठ फ्लोर के दो भवन बनेंगे

पटना यूनिवर्सिटी के नए बिल्डिंग परिसर में जी प्लस 8 (भूतल और आठ मंजिल) प्रशासनिक खंड बनेगा। इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। पिछली योजना के अनुसार टॉप फ्लोर पर सभागार बनना था लेकिन अब इसे ग्राउंड फ्लोर पर बनाया जाएगा। वहीं, अकादमिक खंड जी प्लस 8 (भूतल और आठ मंजिल) होगा। ग्राउंड फ्लोर पर कैफेटेरिया होगा और हर फ्लोर पर औसतन दो विभाग होंगे। इस भवन में एक पुस्तकालय भी होगा। कुलपति ने नए डिजायन का स्लाइड भी दिखाया। इस परियोजना पर 139 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि डिजायन को अंतिम रुप देने से पहले ऊंचाई संबंधी पाबंदियों पर भी गौर किया गया। उसके अनुसार बदलाव किए गए।

दिसंबर-जनवरी में शिलान्यास

नए बिल्डिंग के लिए टेंडर मंगाए जा रहे हैं। तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिसंबर-जनवरी में उसकी आधारशिला रखी जाएगी। कुलपति ने कहा कि प्रशासनिक खंड में सामान्य, प्रतिष्ठान, पंजीकरण और अन्य विभाग होंगे। साथ ही प्रतिकुलपति कार्यालय और दूसरे विभागों के भी ऑफिस रहेंगे। उन्होंने कहा कि उसमें सिंडिकेट, अकादमिक परिषद और संगोष्ठी कक्ष होंगे। उनके अनुसार परियोजना के दो साल में पूरा होने की आशा है।

दरभंगा हाउस में ट्रांसफर होगा वाणिज्य महाविद्यालय

कुलपति गिरीश कुमार चौधरी ने कहा कि खाली हो जाने के बाद पुराने प्रशासनिक खंड का उपयोग व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए किया जाएगा। स्नातकोत्तर विभागों के नए अकादमिक भवन में स्थानांतरित होने के बाद वाणिज्य महाविद्यालय ऐतिहासिक दरभंगा हाउस में स्थानांतरित होगा। विश्वविद्यालय के खोए वैभव को फिर हासिल करने का हम प्रयास कर रहे हैं।

1 अक्टूबर 1917 को स्थापित हुआ था पटना यूनिवर्सिटी

व्हीलर सीनेट हाउस के जीर्णोद्धार के लिए 2.84 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसका नाम प्रांत के तत्कालीन गवर्नर और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सर हेनरी व्हीलर के नाम पर रखा गया था। जिन्होंने 1926 में इसका उद्घाटन किया था। वर्षगांठ कार्यक्रम में बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर मुख्य अतिथि थे। शिक्षा विभाग के सचिव असंगबा आओ भी मौजूद थे। पटना विश्वविद्यालय की स्थापना 1 अक्टूबर 1917 को हुई थी। ये गंगा नदी के तट और पुराने अशोक राजपथ के बीच स्थित है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

43 मिनट ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

49 मिनट ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

1 घंटा ago