Samastipur

“देवरा ढोड़ी चाटे बा” गाना पर डांस को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट, दुर्गा पूजा समापन पर आर्केस्ट्रा का हुआ था आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड के लोहागीर गांव में संस्कृत स्कूल के प्रांगण में दुर्गा पूजा के समापन के अवसर पर शुक्रवार को आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। आर्केस्ट्रा के दौरान एक अश्लील गाना शुरू होते ही विवाद हो गया। इस दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के कुछ देर बाद ही इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मारपीट के घटना के बाद कार्यक्रम को बंद कराया दिया गया।

बताया गया कि दुर्गा पूजा समापन को लेकर लोहागीर पूजा समिति द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था जिसमें आधा दर्जन से अधिक लड़कियों को डांस हुआ गाना के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार देर शाम 9:00 बजे शुरू हो गया। लोग नाच गाने का आनंद ले रहे थे इसी दौरान रात के करीब 11:00 बजे कलाकारों ने भोजपुरी गीत देवरा ढोड़ी चाटे बा गाना पर जैसे ही लड़कियों का डांस शुरू हुआ डांस देख रहे लोगों के बीच विवाद हो गया।

इस दौरान आयोजक की ओर से मंच पर खड़े युवक भीड़ में कूद गए और मारपीट शुरू कर दिया जिसे देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। कुछ लोग इस गाना को बंद कराने की मांग कर रहे थे जबकि आयोजक पक्ष इस गाने को जारी रखने पर डटे हुए थे। हालांकि गांव के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ लेकिन मारपीट हो जाने के कारण कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर दिया गया।

इस दौरान कुछ लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पूरी मारपीट की घटना देखी जा सकती है। उधर इस बाबत उजियारपुर थाना अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें इस मामले की अब तक कोई जानकारी नहीं है। मारपीट की घटना का वीडियो वायरल की जानकारी उन्हें मीडिया से मिल रही है।

वायरल वीडियो यहां देखें…

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

3 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

4 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

5 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

5 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

8 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

8 घंटे ago