Bihar

बिहार के 9 महत्वपूर्ण स्टेट हाइवे दो लेन चौड़े होंगे, केन्द्र ने दी मंजूरी, 12 जिलों को फायदा

बिहार की 12 जिलों से गुजरने वाली 9 महत्वपूर्ण सड़क (स्टेट हाइवे) दो लेन चौड़ी होंगी। केन्द्र सरकार की डीईए (डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर) ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इन महत्वपूर्ण सड़कों को बनाने के लिये राज्य सरकार एडीबी से लोन ले सकेगी।

राज्य सरकार वर्ष 2006 से ही राज्य की महत्वपूर्ण स्टेट हाइवे को एडीबी से साफ्ट लोन (लंबे समय के लिये कब ब्याज पर मिलने वाला लोन) लेकर चौड़ीकरण कर रही है। अब तक राज्य की नीतीश सरकार पिछले 16 सालों में 1971 किलोमीटर लंबी 29 स्टेट हाइवे को 2 लेन चौड़ा कर तेज गति से चलने वाली सड़क बना चुकी है।

राज्य सरकार ने एक बार फिर से 462 किलोमीटर लंबी 9 सड़क और 1 ब्रिज बनाने के लिये एडीबी से लोन लेने का प्रस्ताव केन्द्र के पास भेजा था जिसकी मंजूरी मिल गई है। बिहार राज्य पथ विकास निगम (बीएसआरडीसी) अब इन 10 परियोजनाओं का फाइनल डीपीआर बनाएगा और सीधे एडीबी से डीपीआर पर मंजूरी लेगा।

एडीबी से डीपीआर और परियोजना की कुल निर्माण लागत की 70 फीसदी लोन की स्वीकृति मिलेगी और टेंडर की प्रक्रिया शुरु होगी। इन 10 परियोजनाओं के बन जाने के बाद जिले के दुरुस्त लोगों को पटना आने में कम दूरी तो तय करनी ही पड़ेगी, समय भी कम लगेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

10 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

12 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

23 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

23 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

23 घंटे ago