समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के बाजोपुर जेल चौक के पास ट्रैक्टर की ठोकर से घायल छठ भर्ती महिला की उपचार के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजोपुर गांव की कल्पना कुमारी बताई गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि वह सुबह छठ पर्व को लेकर प्रसाद खरीदने के लिए बाजार गई थी।
बाजार से लौटने के दौरान बाजोपुर चौक के पास महिला ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को उपचार के लिए पीएमसीएच भेजा गया था। लेकिन महिला के परिजन उसका इलाज शहर के ही एक निजी क्लीनिक में करा रहे थे। रविवार देर शाम उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचनाएं पर मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब कर पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में अज्ञात ट्रैक्टर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…
समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…