Samastipur

ताजपुर रेफरल अस्पताल से शव ले जाने के लिए नहीं मिला वाहन तो स्ट्रेचर पर ही कई किलोमीटर तक शव ले गए परिजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर -महुआ पथ पर शनिवार रात सड़क हादसे के शिकार हुए युवक के शव को ले जाने के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में शव वाहन नहीं मिला तो नतीजतन परिजन स्ट्रेचर पर ही शव को सड़क से कई किलोमीटर तक ले गए।

रात के अंधेरे में शव को स्ट्रेचर पर ले जा रहे परिजनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है लोगों का कहना है कि रेफरल अस्पताल अस्पताल में मृतक के शव को घर तक पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध है। बावजूद सड़क हादसे के शिकार इन पीड़ित को वाहन कैसे नहीं उपलब्ध कराया गया।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा घायल रौशन राम को मृत घोषित किए जाने के बाद काफी देर तक शव वाहन के चालक को इधर-उधर खोजा गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को भी इसकी सूचना दी गई। बावजूद शव वाहन उन लोगों को उपलब्ध नहीं हुआ। जिसके बाद लोग स्ट्रेचर पर ही शव लेकर अपने घर की ओर चल दिए।

हालांकि ताजपुर रेफरल प्रभारी सोनेलाल राय ने बताया कि अस्पताल में शव वाहन नहीं है यहां एंबुलेंस है। जिससे गंभीर मरीजों को जल्द जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल पहुंचाया जाता है। मृतक के परिजन एंबुलेंस की मांग कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जाकर सड़क जाम करेंगे ऐसी स्थिति में उन्हें एंबुलेंस कैसे उपलब्ध कराया जाता। उन्हें कहा गया कि सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए चलना है तो कुछ देर इंतजार करें एंबुलेंस से पहुंचा दिया जाएगा लेकिन परिजन तब तक शव को लेकर स्ट्रेचर पर निकल गए। बाद में लोगों ने सड़क जाम भी कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

4 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago