समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर में रविवार को डीएम योगेंद्र सिंह ने थाना मोड़ के समीप पिछले कई माह से चल रहे जलजमाव का जायजा लिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें जलजमाव से होनेवाली कठिनाईयों से अवगत कराया। बताया गया कि जल जमाव स्थल पर जलनिकासी को ले लगाया गया पंपसेट नियमित रूप से नहीं चलाया जाता है। जिस कारण चौराहे पर जमा पानी पूरी तरह नहीं निकल पा रहा है।
पानी के भीतर सड़क में कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढ़े पड़ गए हैं। जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। आवागमन बाधित है।, लोगों ने डीएम से पर्व त्यौहार को देखते हुए जल्द से जल्द जलनिकासी करवाकर आवागमन दुरुस्त कराने का अनुरोध किया।
इस पर डीएम ने मौके पर मौजूद नगर आयुक्त सह कार्यपालक पदाधिकारी विभूति रंजन चौधरी को लगातार पम्पसेट मशीन चलवाकर पूरी तरह जलनिकासी कराकर सड़क दुरुस्त कराने को कहा। स्थानीय लोगों से कहा कि छठ पर्व के बाद बाजार में जलजमाव वाले इलाकों में पक्का नाला का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, तबरेज आलम, मजहर आलम समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…