Samastipur

15 वर्षों से लातपा पिता को मृत मानकर बेटे ने पीतल का पुतला बना किया अंतिम संस्कार, सुहागन की तरह ही रही पत्नी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले के सिंघिया कुण्डल-एक पंचायत के कुण्डल गांव में शुक्रवार को एक पुत्र ने अपने लापता हुए पिता के 15 साल पूरा होने पर मृत मानकर शव यात्रा निकाली। बताया गया है कि गांव के कुशेश्वर प्रसाद सिंह 2007 में अपने गांव से अचानक गायब हो गए। उनके लापता होने के बाद से स्वजन काफी परेशान रहे। लगातार खोजबीन करते रहे। इस उम्मीद के साथ कि शायद वो लौट आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पत्नी मालती देवी भी सुहागन की तरह रहीं। उन्हें भी इस बात की उम्मीद थी कि मेरे पति जहां भी होंगे सुरक्षित होंगे। 12 वर्षों बाद वैदिक पंडितों की सलाह पर उनके एकमात्र पुत्र पंकज सिंह ने शुक्रवार को उनका दाह-संस्कार कर दिया। इस दाह संस्कार के पहले उन्होंने पिता का पीतल का पुतला बनाया। गाजे-बाजे के साथ सिमरिया घाट पहुंचकर उनका अंतिम संस्कार किया। इस दाह संस्कार में 2-3 गांव के लोगों ने भाग लिया।

सुहागन की तरह ही रही पत्नी

बताया जाता है कि कुशेश्वर प्रसाद सिंह गांव के जमींदार थे। वे गांव में अपनी पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र के साथ रहते थे। उन दिनों वे कुछ बीमार चल रहे थे। अचानक से वे घर से गायब हो गए। उस समय उनकी आयु 69 वर्ष की थी। तबसे लगातार उनकी खोजबीन की जाती रही।

सगे संबंधी से दूर के नाते-रिश्तेदार के घर पर भी उनकी खोज की गई। पर वे नहीं मिले। तबतक लगातार पत्नी मालती देवी भी सुहागन बनकर पूजा-पाठ करती रहीं। उनके मन में भी विश्वास था कि एक न एक दिन वे जरूर आएंगे। इस बीच पुत्र लगातार पंडितों और तांत्रिकों से भी संपर्क करता रहा।

अब जब उनकी आयु 81 वर्ष की अवस्था में पहुंच गई तो उन्हें अंतिम संस्कार की राय दी गई। शुक्रवार को पीतल के पुतले के साथ घर पर उन्हें विदाई दी गई। इसके साथ ही उनकी धर्मपनी ने वैधव्य जीवन को स्वीकार कर लिया। सिमरिया घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

5 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

5 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

6 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

15 घंटे ago