Samastipur

समस्तीपुर: NH-122 B की दुर्दशा देख लिजिए सरकार, 3 दिनों से बीच सड़क पर जमे पानी में बैठे प्रदर्शनकारियों ने नित्यानंद राय को दे डाली चेतावनी…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर बाजार में ग्रामीणों ने हाजीपुर-बछवाड़ा NH-122 B सड़क के निर्माण कार्य आरंभ करने की मांग को लेकर सड़क पर जमा पानी में अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को प्रदर्शन का तीसरा दिन रहा जहां बीच सड़क पर जमे पानी में अर्धनग्न अवस्था में बैठकर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सड़क जाम होने की वजह से यातायात बाधित है। बड़े वाहन सड़क किनारे खड़ी है वहीं छोटे वाहन चालक दूसरे सड़कों से किसी प्रकार गंतव्य को जाते हैं।

बताते चलें कि पहले यह सड़क PWD के अंतर्गत था, जिसे वर्ष 2014 में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने NH-122 B बनाने की घोषणा की थी। तब से लेकर अब तक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। इस जर्जर सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।

हाजीपुर से बछबाड़ा तक 77 किलोमीटर के इस सड़क निर्माण लिए 624 करोड़ रुपए की मंजूरी दी जा चुकी है। बाबजूद सड़क निर्माण कार्य शुरू नही होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके लिए कई बार इन समाजसेवियों और ग्रामीणों के द्वारा प्रदर्शन किया जा चुका है। लेकिन इस बार प्रदर्शनकारी आश्वासन से मानने को तैयार नहीं।

हालांकि इस प्रदर्शन को समाप्त करवाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन के द्वारा लगातार पहल की जा रही है, लेकिन उसका कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। अनशनकारी अब निर्माण कंपनी के अधिकारियों से लिखित आश्वासन चाह रहे है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अगर कोई ठोस पहल नहीं होती है तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। साथ ही उग्र प्रदर्शन भी किया जाएगा। वहीं अस्पताल के डाक्टर की टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर सभी प्रदर्शनकारियों का स्वास्थ्य जांच किया तथा आवश्यक दवा भी मुहैया कराई।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago