Samastipur

सिंघिया-बुजुर्ग दक्षिण पंचायत की मुखिया व पूर्व विधायक की पत्नी आशा रानी का हुआ निधन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- सिंघिया-बुजुर्ग दक्षिण पंचायत की मुखिया एवं प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष व पूर्व विधायक राम बालक सिंह की पत्नी आशा रानी का शुक्रवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वे करीब 50 वर्ष की थीं। वे अपने पीछे तीन पुत्री को छोड़कर चल बसी। वे वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में सिंघिया-बुजुर्ग दक्षिण पंचायत से मुखिया पद पर निर्वाचित हुई थी। तत्पश्चात प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष चुनी गई थी।

बताया जाता है कि आशा रानी पिछले कई माह से कैंसर रोग से जूझ रही थीं। गुरुवार को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई तो उन्हें पटना ले जाकर पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

उनके निधन पर पूर्व विधायक राम बालक सिंह, उनके भाई लालबाबू सिंह, टुनटुन सिंह सहित परिवार के सभी लोग शोंक में डूब गए हैं। वहीं दूसरी ओर आशा रानी के असामयिक निधन पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कपिलेश्वर कुंवर, माले के प्रखंड सचिव अजय कुमार, सरपंच संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार आदि ने शोक जताया है।

Avinash Roy

Recent Posts

शपथ के बाद भावुक हुए नीरज कुमार, बोले- सदन में खलेगी नीतीश की कमी, तेजस्वी ने 2 MLC के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का किया ऐलान

बिहार विधान परिषद के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ…

1 घंटा ago

तेजस्वी यादव के आते ही सम्राट चौधरी ने मंत्री रामकृपाल यादव को कुर्सी से उठवाया, नेता प्रतिपक्ष के लिए दिखाया प्रोटोकॉल

बिहार विधान परिषद में आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक दिलचस्प…

2 घंटे ago

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए समस्तीपुर जिले में 20 केंद्र बनाये गये, 28 नवंबर को इन सेंटरों पर आयोजित होगी परीक्षा

समस्तीपुर : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, बंगरा थाना में थी प्रतिनियुक्त; तीन दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही रेशम कुमारी (950) की…

8 घंटे ago

किशोरी की संदिग्ध मौ’त, परिजनों ने लगाया जबरन जहर देने का आरोप; Viral Audio की जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों…

9 घंटे ago

सेनको ज्वेलरी लूटकांड में गगन के अलावे समस्तीपुर के लादेन, करण और सूरज समेत अन्य की भूमिका भी संदिग्ध, गिरफ्तारी के लिए STF की छापेमारी जारी

समस्तीपुर : बेतिया के सेनको ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में समस्तीपुर और वैशाली जिले के कई…

9 घंटे ago