Categories: BiharNEWS

बिहार से कोलकाता लौट रही क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां के साथ टीटी ने किया दुर्व्यवहार

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. उन्होंने 14 अक्टूबर को रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. क्रिकेटर की पत्नी का कहना है कि गुरुवार को जब वह बिहार से कोलकाता के लिए ट्रेन से यात्रा कर रही थीं, तब उनके साथ यह दुर्व्यवहार हुआ है.

हसीन जहां के मुताबिक, वह अपनी एक रिलेटिव की शादी में सम्मिलित होने के बाद बिहार से कोलकाता लौट रही थीं. उन्हें कोलकाता जोगबनी एक्सप्रेस में ऊपरी बर्थ आवंटित की गई थी. लेकिन नीचे वाली सीट खाली थी. इस दौरान एक साथी यात्री के निवेदन पर वह निचली सीट पर शिफ्ट हो गईं.

जहां के मुताबिक, जब मालदा स्टेशन आया तो एक टीसी/टीटी ने एक शख्स के साथ मुझे नींद से उठाकर बहुत बुरी तरह से पुछ्ताक्ष की. इस दौरान उन्होंने मुझे सीट से हटाते हुए मेरे मोबाइल भी फेंक दिए. इस घटना के बाद मैंने रेल पीएस में शिकायत दर्ज की.

उन्होंने आगे बताया, अगला स्टेशन फरक्का था, जहां मेरी शिकायत सुनी गई. फिलहाल वह पुलिस सुरक्षा में हैं, और व्यवहार से काफी परेशान हैं. पता नहीं साधरण जनता के साथ ये लोग कैसे व्यवहार करते होंगे.

बता दें हसीन जहां और मोहम्मद शमी की शादी साल 2014 में हुई थी. लेकिन साल 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, बीसीसीआई ने जांच में शमी को निर्दोष पाया और वो देश के लिए खेल रहे हैं. फिलहाल वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

10 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

20 घंटे ago