Samastipur

समस्तीपुर में स्कॉर्पियो से बकरी चोरी करने आए बदमाश, पकड़े जाने के डर से भागने के दौरान युवक को कुचल कर मारा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में स्कॉर्पियो गाड़ी से बकरी चोरी करने आए बदमाशों ने एक युवक को रौंद दिया। बताया गया है कि स्कार्पियो सवार चोरों ने पीछा करने के बाद घेरने की कोशिश में जुटे युवक को रौंद दिया। इससे युवक की मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी चोर घटनास्थल पर ही स्कॉर्पियो छोड़ पैदल निकल भागे।

बताया जा रहा है कि बकरी चोरों का पीछा करने के दौरान युवक को स्कॉर्पियो की टक्कर लगी और फिर उसकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा वाकया समस्तीपुर जिले के पूसा थाना इलाके के बथुआ गांव का है।

बताया गया है कि मंगलवार की देर रात कुछ बदमाश स्कॉर्पियों में सवार होकर बकरी चोरी करने आए। करीब 11 बजे बथुआ गांधी चौक के पास चोरों ने बकरी को उठाकर स्कॉर्पियो में डाल दिया। इसके बाद वे भागने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों की नींद उड़ गई और उन्हें चोरी का पता चल गया।

लोगों ने बदमाशों का पीछा किया और स्कॉर्पियो को घेरने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान गांव के रहने वाले वकील सिंह को बदमाशों ने गाड़ी से कुचल दिया। टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार चोर मौके से भागने में कामयाब रहे। हालांकि, उन्होंने गाड़ी वहीं छोड़ दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। साथ ही स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है। जब्त गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का है। पुलिस उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

4 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

4 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

8 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

13 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

13 घंटे ago