समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-28 चांदनी चौक के पास बुधवार की शाम तेल कटिंग के दौरान एक तेल टैंकर में आग लग गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थानीय लोगो ने बताया कि घटनास्थल पर अवैध रूप से तेल कटिंग के दौरान तेल टैंकर में आग लगी। आग लगते ही टैंकर चालक, खलासी व धंधेबाज फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर फायर विग्रेड की गाड़ी भी नहीं पहुंची थी।
लोगों की माने तो वहां पर अवैध धंधेबाजों के द्वारा तेल कटिंग किया जाता है। आसपास में बस्ती रहने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की सीमा पर घटना घटी है। पेट्रोल टैंकर में आग लगी है। चालक, खलासी एवं धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…