Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर अंगारघाट स्टेशन के पास ट्रेन से टकरायी नीलगाय, चालक की सूझबूझ से टला भीषण हादसा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर अंगारघाट स्टेशन के पास बुधवार को समस्तीपुर से सहरसा जा रही सवारी ट्रेन के इंजन से एक नीलगाय टकरा गयी। ट्रेन के चालक ने सूझबूझ दिखा ब्रेक लगा ट्रेन रोक दिया जिससे भीषण हादसा टल गया। बाद में एक घंटे बाद इंजन में फंसी नीलगाय को हटाने के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब चार बजे समस्तीपुर से सहरसा जा रही सवारी गाड़ी 05550 जैसे ही अंगारघाट स्टेशन के आगे डिहुली गांव स्थित रेल फाटक संख्या 27 ए व 27 उ के बीच पहुंची अचानक एक नीलगाय इंजन के सामने आ गयी। ट्रेन से टक्कर के बाद नीलगाय इंजन में ही फंस गयी। इसके बाद चालक ने आपात ब्रेक लगा ट्रेन को पटरी से गिरने से बचा लिया।

बताया गया है कि हादसे के बाद नीलगाय ट्रेन के इंजन में इस कदर इंजन फंस गई थी करीब एक घंटे की मशक्क्त के बाद उसे निकालने में सफलता मिल पायी। रेल फाटक पर तैनात चौकीदार ने स्थानीय लोगों की मदद से कुदाल से काटने के बाद रस्सा बांध इंजन के नीचे से मृत नीलगाय को बाहर निकाला।

नीलगाय के इंजन के नीचे आकर फंस जाने से पटरी पर ट्रेन का चक्का फिसलन का शिकार हो गया था। जिससे नीलगाय की मृत शरीर पूरी तरह निकलने के बाद ही ट्रेन को खोला जा सका। तब तक अंधेरे व सुनसान जगह पर लगभग 1.05 घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।

अंगारघाट स्टेशन अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रेन अंगारघाट स्टेशन से 4.22 में खुलने के बाद महज 2 किमी बाद रेल फाटक संख्या 27 ए एवं 27 उ के बीच अचानक रेलवे ट्रैक पर आ जाने से एक नीलगाय इंजन में टकरा गयी। इससे वह इंजन के आगे के हुड में फंस गई थी। जिससे लगभग 1 घंटा 05 मिनट विलंब के बाद ट्रेन 5.37 बजे नरहन स्टेशन पहुंची। उन्होंने बताया कि सूझ बूझ का परिचय देकर चालक ने आपात ब्रेक नहीं लगाया होता तो ट्रेन हादसे का शिकार हो सकती थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago