Samastipur

रोसड़ा में 5 वर्षीय मासूम से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार सुबह एक अधेड़ ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि आरोपी कंडक्टर का काम करता। उधर, बच्ची को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर सोमवार शाम महिला थाने में आवेदन दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने ननिहाल में रहती थी। बच्ची का नाना-नानी सड़क के किनारे झुग्गी बनाकर रहते थे। वहीं, मासूम के नाना-नानी सब्जी बेचने का काम करते। बच्ची के परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार 3:30 बजे के साथ बच्ची अपनी नाना-नानी के साथ सोई हुई थी। उसी समय शौच के लिए नाना-नानी दोनों उठकर बाहर निकले।

इसी बीच गांव का ही रहने वाला आरोपित शंकर राय वहां पर पहुंचा और बच्ची को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। ऐसे में बच्ची की रोने की आवाज सुन वहां पर सोए उसके 11 वर्षीय मामा ने जाकर अपने मां और पिता को बुलाया।

दोनों के पहुंचने पर बच्ची ने रोते हुए उन्हें सारी बातें बताई। सूचना पर पहुंचे रोसड़ा थाना के पुलिस ने आरोपित अधेड़ शंकर राय को रोसड़ा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। रोसड़ा थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया गिरफ्तार अधेड़ व्यक्ति किसी बस का खलासी हैं।पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

10 मिनट ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

3 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

4 घंटे ago