Samastipur

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक अन्य युवक के साथ अमानवीय मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना साखमोहन गांव के पास की है, हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करती है। करीब 40 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मक्के के खेत के बीच एक सुनसान जगह पर दो युवक एक युवक को पकड़कर जमीन पर गिरा देते हैं और उस पर लगातार लात-घूंसे बरसाते हैं। दोनों के पास हथियार भी दिखाई दे रहे हैं और वे पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। वीडियो में यह भी नजर आता है कि हमलावर युवक पीड़ित के बाल पकड़कर उसे घसीटते हैं और उसकी पीठ व छाती पर लगातार प्रहार करते रहते हैं।

एक हमलावर कमर में हथियार लगाए हुए है, जबकि दूसरा हाथ में हथियार लेकर धमकाता दिख रहा है। पास में रखी एक बाल्टी से भी युवक पर वार किया जाता है। घटनास्थल के आसपास एक बोरी और बाल्टी पड़ी हुई दिखाई दे रही है। आशंका जताई जा रही है कि पीड़ित युवक खेत में किसी काम से गया था, तभी उसे पकड़कर हमला किया गया। मारपीट के दौरान पीड़ित युवक बार-बार अपनी जान की गुहार लगाते हुए कहता सुनाई देता है कि उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन हमलावर उस पर रहम नहीं करते। वीडियो के आखिर में युवक बेहोशी जैसी हालत में नजर आता है, जिसके बाद एक हमलावर दूसरे से उसे छोड़ देने की बात कहता है।

बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो किसी तीसरे व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत के साथ-साथ लोगों में आक्रोश भी है और आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इस मामले में विभूतिपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि घटना की पहले कोई सूचना नहीं मिली थी और न ही पीड़ित की ओर से कोई आवेदन दिया गया था। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

10 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

10 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago