Bihar

बिहारः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जाएंगे जेपी के गांव, योगी भी साथ, सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके पैतृक गांव सारण के सिताब दियारा जाएंगे और वहां दो घंटे तक रहेंगे। वाराणसी होकर शाह जेपी के गांव पहुंचेगे और उसी रास्ते दिल्ली लौटेंगे। रिविलगंज के सिताबदियारा में देश के गृह मंत्री अमित शाह व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहुप्रतीक्षित सभा को लेकर बना मंच दुल्हन की तरह सज गया है।

मंच को पूरी तरह से एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। किसी को भी मंच के आसपास फटकने नहीं दिया जा रहा है। सभी लोगों की गतिविधियों पर ध्यान दिया जा रहा है। गृह मंत्री व मुख्यमंत्री योगी एक घंटे 55 मिनट सारण में प्रवास करेंगे।नोडल पदाधिकारी एडीएम डॉ गगन को जिलाधिकारी ने दायित्व दिया है कि सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कर लेंगे। एडीएम को एसपीजी पदाधिकारियों से भी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया है।

सभा स्थल पर रहेगी अभेद्य सुरक्षा

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर लोहा, प्लाई और लोहे को मिलाकर मंच का निर्माण किया गया है। गृह मंत्री के आगमन को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभा स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। व अमित शाह के प्रवेश व एक्जिट के लिए अलग गेट रिजर्व रखा गया है। उक्त गेट से होकर किसी अन्य का प्रवेश निषेध होगा। सभी गेट पर जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यक्रम में जाने के लिए तीन चरण में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जांच पड़ताल होगी। मंच के बाहरी इलाकों में डीएसपी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम में निगरानी रखने के लिए डेढ़ दर्जन डीएसपी रैंक के पदाधिकारी को लगाया गया है। इसके अलावा दूसरे जिलों से भी करीब 1500 पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है।

500 से अधिक पुलिस पदाधिकारी गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रतिनियुक्त किए गए हैं

आतंकी-नक्सली के खतरे को लेकर अलर्ट आतंकी संगठनों और नक्सलियों से उनकी सुरक्षा को खतरा को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से आईजी (सुरक्षा) ने जिलों के डीएम और एसपी के अलावा अन्य वरीय अधिकारियों को अलर्ट किया है। गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर कवायद शुरू कर दी गयी है। पुलिस मुख्यालय से आईजी (सुरक्षा) ने संबंधित जिलों को अलर्ट करते हुए कई आतंकी संगठनों और नक्सलियों से गृह मंत्री व मुख्यमंत्री की सुरक्षा को खतरा बताते हुए कड़ी नजर रखने को कहा है।

बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि अमित शाह सुबह साढ़े दस बजे वाराणसी पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से 11.30 सिताब दियारा पहुंचेंगे। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, नित्यानंद राय, डॉ. संजय जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, सुशील मोदी समेत बिहार भाजपा के सभी प्रमुख नेता समारोह में शिरकत करेंगे। समाजवादी पार्टी के नेता सह संस्थापक मुलायम सिंह के निधन के कारण सिताब दियारा के कार्यक्रम में कुछ तब्दीली की गई है। अब पहले से तय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

3 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

12 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

12 घंटे ago