समस्तीपुर :- शहर के पटेल गोलंबर के पास दीपावली की रात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल डाला। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने रात में ही पटना रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
घायल युवक की पहचान शहर के शहर के ही बारह पत्थर मोहल्ला के स्वास्थ्य कर्मी के पुत्र राज कुमार व मोहनपुर के सन्नी कुमार के रूप में की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बताया गया है कि सन्नी और राजकुमार दोनों मित्र हैं। दिवाली की रात एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों काली पूजा का मेला घूम रहे थे।
इसी दौरान दरभंगा की ओर से आ रही है। स्कॉर्पियो ने बारह पत्थर की ओर से आ रहे बाइक सवार दोनों युवक को कुचल डाला। घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक मोहनपुर की ओर फरार हो गया। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने दोनों युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष सीके गौरी ने बताया कि दोनों युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। अभी घायल युवक का बयान नहीं मिला है।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…