Bihar

बगल में बैठे थे जीतन राम मांझी, नीतीश के फिर से पाला बदलने वाले उनके बयान पर तेजस्वी ने कही ये बात

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने हाल ही में गया में एक बयान दिया था कि अगर नीतीश कुमार बिहार के हित में फिर से पाला बदलते हैं तो वो इसका स्वागत करेंगे. इस बयान को लेकर बीते सोमवार को उस वक्त तेजस्वी यादव से सवाल किया गया जब उनके साथ खुद जीतन राम मांझी बैठे थे. तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन पूरा मजबूत है. जीतन राम मांझी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी हमलोगों के अभिभावक हैं. हम लोग जो भी निर्णय लेते हैं एक साथ लेते हैं. तेजस्वी यादव सोमवार को जहानाबाद में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम में जीतन राम मांझी भी मौजूद थे. तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि हम लोगों ने बिहार से भारतीय जनता पार्टी को खदेड़ा है. जब-जब बीजेपी हारती है तो हिन्दू मुसलमान करती है. दंगा करवाने का काम करती है. ये बिहार की धरती है जो उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाना भी जानती है.

‘थोड़ा दिन और इंतजार कीजिए, पूरा होगा वादा’

आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले भी उन्होंने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो पढ़ाई, लिखाई, दवाई, सुनवाई और कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि आज वो सरकार में हैं और नीतीश कुमार के नेतृत्व में नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं, लोगों को नौकरियां दे रहे हैं. यह देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 75 हजार लोगों को नियुक्त पत्र दे रहे हैं. सरकार बने आठ साल हो गए. प्रत्येक साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था. अगर दिए होते तो आज 16 करोड़ लोगों को रोजगार मिल गया होता. तेजस्वी ने कहा कि थोड़ा दिन और इंतजार कीजिए हम लोग हर वादे को पूरा करेंगे.

तेजस्वी ने कहा कि सिर्फ स्वास्थ्य विभाग में ही 1.5 लाख नौकरी देंगे, और विभागों में नौकरी होगी वह अलग होगी. कार्यक्रम के समापन के बाद सभा स्थल पर ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट और एक्टिव रहने के साथ-साथ कई निर्देश दिए. इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री सुरेंद्र यादव, आलोक मेहता, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी आदि मौजूद थे.

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

2 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

3 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

4 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

4 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

14 घंटे ago