Bihar

नीतीश कुमार को किसान नेता टिकैट की चेतावनी:पत्र लिखकर कहा- मंडी व्यवस्था शुरू नहीं हुई तो बिहार में करेंगे बड़ा आंदोलन

बिहार में मंडी व्यवस्था फिर से शुरू करने की मांग जोर पकड़ रही है। अब चर्चित किसान नेता चौधरी राकेश टिकैच ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इसके लिए बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बता दें कि इससे पहले राजद नेता और तत्कालीन मंत्री सुधाकर सिंह लगातार यह मांग उठाते रहे। उन्होंने इसके लिए अपने विभाग में पीत पत्र भी लिखा था। वे अब मंत्री पद पर नहीं हैं। कृषि से जुड़े मुद्दों को तल्खियत से उठाने और अफसरशाही पर सवाल उठाने पर नीतीश कुमार की नाराजगी बढ़ गई थी। इसके बाद लालू प्रसाद के निर्देश को मानते हुए सुधाकर सिंह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

2006 में नीतीश कुमार ने मंडी व्यवस्था खत्म कर दिया था

बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार जब 2006 में एनडीए के साथ थे, उसी समय एपीएमसी अधिनियम और मंडी व्यवस्था को उन्होंने खत्म कर दिया था। चर्चित किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 17 अक्टूबर को पत्र लिखा है।

पत्र में टिकैत ने ये बातें लिखी हैं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में टिकैट ने कहा है ‘बिहार में पिछले लगभग15 से16 वर्ष से मंडियां बंद हैं जिससे वहां के उन किसानों को ना तो फसल बेचने का कोई प्लेटफार्म मिल पाता है और ना फसल के भाव प्रभावी रूप से मिल पा रहे हैं। बिहार का किसान अपने द्वारा पैदा किए हुए खानदान को दलालों के माध्यम से लागत से भी कम दाम पर बेचने पर मजबूर है। किसानों की आर्थिक स्थिति बिहार में बदहाल हो चुकी है। ना तो उनके पास में खेत में फसल बोने के लिए बीज का पैसा है और ना परिवार का पालन पोषण करने के लिए उपयुक्त धनराशि है। मुख्यमंत्री जी मंडियां होने के कारण बिहार का किसान दूसरे प्रदेशों में आकर मजदूरी करने पर विवश हो गया है जो छात्र किसान परिवार से आते हैं परिवार में धन उपलब्ध ना होने के कारण उनकी शिक्षा पर इसका बहुत असर पड़ रहा है। हमारे आग्रह पर बिहार में दोबारा से मंडियां शुरू किए जाने का कार्य किया जाए, जिससे किसान को फसल बेचने का प्लेटफार्म और न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। अगर यह कार्य नहीं होता है तो बिहार में एक बड़ा आंदोलन करने पर हम मजबूर होंगे।’

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

17 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago