Samastipur

समस्तीपुर पटेल मैदान गोलंबर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को दो युवकों को कुचला, दोनों रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के पटेल गोलंबर के पास दीपावली की रात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल डाला। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने रात में ही पटना रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

घायल युवक की पहचान शहर के शहर के ही बारह पत्थर मोहल्ला के स्वास्थ्य कर्मी के पुत्र राज कुमार व मोहनपुर के सन्नी कुमार के रूप में की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बताया गया है कि सन्नी और राजकुमार दोनों मित्र हैं। दिवाली की रात एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों काली पूजा का मेला घूम रहे थे।

इसी दौरान दरभंगा की ओर से आ रही है। स्कॉर्पियो ने बारह पत्थर की ओर से आ रहे बाइक सवार दोनों युवक को कुचल डाला। घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक मोहनपुर की ओर फरार हो गया। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने दोनों युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष सीके गौरी ने बताया कि दोनों युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। अभी घायल युवक का बयान नहीं मिला है। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

1 घंटा ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

2 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

12 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

13 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

13 घंटे ago