समस्तीपुर :- शहर को साफ व स्वच्छ बनाने को लेकर इस वर्ष दोगुना राशि खर्च किया गया लेकिन फिर भी अपना समस्तीपुर शहर स्वच्छता रैंकिंग में 12 पायदान नीचे फिसल गया। स्वच्छता रैंकिंग-2022 में समस्तीपुर शहर राज्य में पिछले साल के 7वें रैंकिंग से फिसल कर 19वें स्थान पर पहुंच गया है। राज्य व पूर्वी जोन में भी रैंकिंग गिरी है।
जोनल रैंकिंग की बात की जाय तो शहर 38 वीं रैंक से गिर कर 48 वीं रैंक पर पहुंच गया है। जबकि साफ-सफाई पर इस साल राशि भी अधिक खर्च की गई। स्वच्छता जागरूकता अभियान भी शहर में चलाया गया था। ऐसे में ये हालत नगर निगम के लिए अपने आप में हैरान करने वाला है।
नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद शहर की स्वच्छता पर पिछले साल से अब करीब दोगुनी राशि खर्च की जा रही है। नगर निगम आयुक्त विभूति रंजन चौधरी के अनुसार नगर प्रशासन शहर की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शहर को पूरी तरह साफ सुथरा बनाने के अभियान में लगा है।
पूरे शहर को पांच जोन में बांट कर हर जोन की सफाई का ठेका अलग-अलग आउटसोर्सिंग एजेंसी को दे दिया गया है। उसके कार्य की रोजाना निगरानी भी की जा रही है। अगली बार की स्वक्षता सर्वेक्षण में समस्तीपुर अधिक बेहतर रैंक पर होगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…