समस्तीपुर :- दशहरा को लेकर जिला मुख्यालय के क्षेत्र में होने वाली भीड़ के कारण प्रभावित होने वाले यातायात को सुचारू करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई रूटों में बदलाव किया गया है। इसको लेकर शहर के एक दर्जन से अधिक रूटों में बदलाव कर यातायात को आम लोगों के लिए सुलभ बनाने का प्रयास किया गया है।
बताया गया कि 3 अक्टूबर को महाअष्टमी से लेकर 5 अक्टूबर को विजया दसवीं व उसके अगले दिन 6 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से रात के ग्यारह बजे तक यातायात की नई व्यवस्था को लागू किया गया है। बताया गया कि दो वर्ष के कोरोना काल के बाद इस वर्ष जितवारपुर मैदान में रावण दहन कार्यक्रम होने व शहर में एक दर्जन से अधिक जगहों पर माता की पूजा होने के कारण संभावित भीड़ को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।
इसको लेकर जिला मुख्यालय में चारो ओर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। वहीं शहर में पूर्व से चल रहे वन-वे व नो-एंट्री सिस्टम को शुरू किया गया है। जिससे स्टेशन रोड, रामबाबू चौक आदि मुख्य जगहों पर जाम से छुटकारा मिल पाएगा। वहीं इन जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल की तैनाती की गई है।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…