समस्तीपुर: दो बाइकों में हुई आमने-सामने की टक्कर में दो नवयुवकों की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जौनापुर-बिशनपुर बेड़ी मार्ग में दो बाइकों में हुई आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान राजपुर-जौनापुर निवासी सुधीर सिंह के पुत्र अमन प्रत्यूष व जमादार सिंह के पुत्र रामनिवास सिंह के रूप में की गयी। दोनों युवकों की उम्र 22 से 24 वर्ष के बीच थी। यह हादसा दशहरा के दिन बुधवार देर शाम हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक बिना हैलमेट के थे, जिससे हादसे के बाद दोनों के सिर में गहरा जख्म हो जाने से अधिक मात्रा में खून का रिसाव हो रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में दोनों को मोहिउद्दीननगर पीएचसी ले गये, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया
पीएमसीएच में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पूर्व खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दुर्घटना से गांव में दशहरा का उत्सवी माहौल गम में तब्दील गया। संपूर्ण क्षेत्र में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।







