Samastipur

पति की लंबी उम्र को लेकर महिलाओं ने किया करवाचौथ, चांद के दीदार के बाद पानी पी तोड़ा व्रत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में गुरुवार को करवाचौथ का व्रत धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने अपने-अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर पूजा की। सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप सुहागिनों ने दोपहर बाद पौराणिक कथा सुनकर अपने-अपने पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना किया। इधर व्रत को लेकर बाजारों में भी रौनक देखी गई।

यह पर्व भावनाओं से जुड़ा रहने के कारण पतियों ने भी अपनी-अपनी पत्नियों के लिए बाजार जाकर खरीददारी किया। इसको लेकर गिफ्ट, ज्वैलरी, रेडीमेड, कपड़ा, साड़ियों की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। वहीं सुहागिन महिलाएं भी पर्व को लेकर सजने-सवरने में पिछे नही थी। इसको लेकर सभी अपने-अपने क्षेत्र के ब्यूटी पार्लरों में जमी रही।

वहीं अपने हाथों में पति के नाम की मेहंदी लगवाने के लिए घंटो अपनी बारी आने के इंतजार में बैठी रही। पर्व को लेकर काफी संख्या में महिलाओं ने एक दिन पूर्व ही अपने हाथों में मेहंदी रचा रखी थी। पर्व को लेकर उत्साहित शबनम सिंह, रंजीता सिंह, ललिता कुमारी, ऋचा कुमारी, निधि जायसवाल, सुमन कुमारी सिंह, स्वीटी कुमारी, शालिनी कुमारी, रानी कुमारी सहित अन्य सुहागिनों ने देर शाम चांद के दीदार होने के साथ ही अपने-अपने पतियों का चेहरा देख कर पानी का घुट पी अपना व्रत तोड़ा। इसके बाद घर में बने तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

11 मिनट ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

6 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

17 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

17 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

17 घंटे ago