National

‘राजा का अन्याय देखो, अन्नदाताओं से हो रही वसूली’, राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का नेतृत्व कर रहे सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी (PM Modi) और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने यात्रा के दौरान गुरुवार (13 अक्टूबर) को ट्वीट किया कि, “राजा का अन्याय देखो, खाद पर 5% जीएसटी, ट्रैक्टर पर 12% और कीटनाशक पर 18% GST, जहां देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं से बीजेपी वसूली कर रही है, वहीं भारत जोड़ो यात्रा किसानों की आवाज बुलंद कर रही है. हम किसानों के साथ थे, हैं और रहेंगे.”

राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है जिसमें उनके साथ एक किसान हाथ में फसल लिए नजर आ रहा है. 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त कर्नाटक राज्य से गुजर रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के कम्मागोंडानहल्ली से शुरू हुई और रामपुरा की ओर गई.

कर्नाटक से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था. यह 21 दिनों में 511 किमी की दूरी तय करेगी और 20 अक्टूबर को राज्य से बाहर निकल जाएगी. कांग्रेस की ये 150 दिवसीय यात्रा कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक 3,500 किमी की दूरी तय करेगी. कांग्रेस नेताओं का काफिला गुरुवार तक 925 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है.

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में करेंगे मतदान

इस वक्त कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर भी चुनावी प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनके साथ यात्रा कर 40 प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि कैंपसाइट में पार्टी के अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना वोट डालेंगे. उनके लिए एक विशेष बूथ की स्थापना की जाएगी. भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) मतदान के लिए एक दिन का ब्रेक लेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

14 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

14 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

18 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

22 घंटे ago