Samastipur

समस्तीपुर जिले में अब तक 31 लोग डेंगू की चपेट में, दो की हो चुकी है मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले में डेंगू खतरनाक रूप लेता जा रहा है। बुधवार को इसकी संख्या बढ़ कर 31 पहुंच गई है। डेंगू से अबतक दो लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मरीजों में से 27 मरीज जिले से बाहर उपचार करा रहे हैं। जबकि चार का उपचार जिले में चल रहा है।

समस्तीपुर शहर में भी तीन डेंगू के रोगी मिले हैं। इसमें से एक जीआरपी का सिपाही बताया गया है। उधर, केस कंफर्म होने के बाद नगर निगम के कर्मियों द्वारा चिह्नित मरीजों के घरों के आसपास फॉगिंग कराया गया है।

दूसरी ओर मोहनपुर प्रखंड के पथरघाट व पटोरी के बहादुरपुर में मरीजों के घरों के पास फॉगिंग कराया गया गया है। डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने लोगों के सतर्क रहने के साथ पीएचसी व अनुमंडलीय अस्पताल को हाई अलर्ट किया।

दिन में सोते समय भी लगाएं मच्छरदानी

वीबीडीसी संतोष कुमार ने बताया कि दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। इसके साथ-साथ मच्छर भगाने वाली क्रीम या दवा का प्रयोग दिन में भी करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।

घर के सभी कमरों को साफ- सुथरा रखें। टूटे-फूटे बर्तनों, कूलर, एसी, फ्रिज में पानी जमा नहीं होने दें। पानी टंकी और घर के आसपास अन्य जगहों पर भी पानी नहीं जमने दें।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

3 मिनट ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

12 मिनट ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

48 मिनट ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

1 घंटा ago

रोसड़ा में 4 साल की बच्ची से पिता के दोस्त ने की हैवानियत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ…

2 घंटे ago